सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, होगा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत

जिला भाजपा की बैठक में बनी रणनीति, किसानों के कार्यक्रम के साथ जिले की प्रमुख मांगों को भी रखा जाएगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव सिवनी दौरा भाजपा तैयारी – आगमन को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, होगा ऐतिहासिक स्वागत

Seoni 29 June 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 1 जुलाई को प्रस्तावित सिवनी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिला भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किए जाने की योजना बनाई गई है। साथ ही जिले की प्रमुख मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक करती भाजपा जिला इकाई सिवनी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेताओं, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन तथा पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

यह भी पढ़े :- धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन

जिला भाजपा महामंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

विशेष रूप से किसानों से जुड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़े :- कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में रहे वरिष्ठ नेता उपस्थित

बैठक में पूर्व सांसद एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश बघेल, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, संतोष नागपुरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री तरुण मुनिया टांक, मनोज नामदेव, युवा राज राहंगडाले, अभिषेक दुबे, बरघाट नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, नरेंद्र ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने तथा संगठनात्मक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।

https://www.facebook.com/share/v/17D9novYmE/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button