धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे, श्रीअन्न उत्पादक किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव सिवनी दौरा – 1 जुलाई को सिवनी दौरे पर, 3941 किसानों को मिलेंगे 2.82 करोड़ रुपये
Seoni 29 June 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 1 जुलाई को सिवनी आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जिले में आयोजित धान महोत्सव में शामिल होकर किसानों, श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादकों और जिलेवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे।
कार्यक्रम में कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स संवर्धन और जनकल्याणकारी योजनाओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 3,941 कोदो एवं कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे।
यह राशि 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रदान की जा रही है, जिससे श्रीअन्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़े :- सदन में उत्तर से पहले सार्वजनिक हुआ विधानसभा प्रश्न, संसदीय गोपनीयता पर उठे सवाल
विकास कार्यों का लोकार्पण और हितलाभ वितरण
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा।
कृषि और नवाचार की झलक दिखाएगी विकास प्रदर्शनी
धान महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा थीम आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें किसानों और आमजन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश
प्रदर्शनी में शामिल प्रमुख आकर्षण होंगे—
- धान बुवाई के आधुनिक कृषि यंत्र
- प्राकृतिक एवं प्रमाणित बीजों की प्रदर्शनी
- कस्टम हायरिंग सेंटर
- प्राकृतिक एवं नैचुरल फार्मिंग मॉडल
- जीआई टैग प्राप्त सीताफल एवं मिलेट्स उत्पाद
- पीएमएफएमई योजना के उत्पाद
- आम की विभिन्न उन्नत किस्में
- स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प एवं मिट्टी कला उत्पाद
- लघु वनोपज आधारित उत्पाद
- स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद
- पोषण आहार प्रदर्शनी
- कृषिका एप की जानकारी
यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा
प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कृषि नवाचारों और विकास उपलब्धियों की जानकारी किसानों एवं नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े :-सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छपारा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।



