WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

यूपीएस के विरोध में काला दिवस आज, ज्ञापन सौंपा जायेगा-परमानंद डेहरिया

Seoni 31 March 2025
सिवनी यशो:- प्रांताध्यक्ष विजय कुमार “बंधु” राष्ट्रीय अध्यक्ष के नैतृत्व एवं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय आह्वान पर सम्पूर्ण भारत में यूपीएस के खिलाफ काला दिवस मनाया जाकर प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर ग्रेज्युटी प्रदान करें एवं पुरानी पेंशन बहाल करें का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा जायेगा और शिक्षक कर्मचारी अधिकारी की स्थानीय समस्याओं का ज्ञापन श्रीमान कलेक्टर को सौंपेंगे।

ज्ञातव्य होवे कि केन्द्र सरकार ने 24 जनवरी 2025 को यूपीएस स्कीम लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर 1 अप्रैल 2025 को केन्द्रीय शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी को लागू करने जा रही है,जिसका मैमौरेन्डम पीएफआरडीए ने जारी किया है।

नेशनल पेंशन स्कीम से अधिक खऱाब स्कीम (यूपीएस) युनिफाईड पेंशन स्कीम हैं, जिसमें अनेकों खामियां जिसका विरोध भारत के सभी विभागों के एनपीए धारी शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारी ने भारत के राज पत्र में प्रकाशन दिनांक 24 अप्रैल 2025 से कर रहें है,भारत के आर्थिक विशेषज्ञयो ने इस स्कीम को भारत सरकार एवं शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी के लिए अहितकारी बताया है, शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनेकों डिबेट हुईं हैं। इस स्कीम में कर्मचारी की जमा राशि सरकार हड़पना चाहतीं हैं, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्ति आयु पूर्ण करने पर पेंशन स्कीम लागू होगा ।
यह स्कीम भी शेयर मार्केट अधारित है निवेश की जा रही राशि की कोई गारंटी नहीं,हाल में ही शेयार मार्केट से कर्मचारियों को लाखों का घाटा हुआ है नाममात्र की ग्रेज्युटी राशि कर्मचारी मिलेगी,दिनांक 28/03/2025 को मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सिवनी की मीटिंग की गई,सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी से अपील है, अपने कर्तव्य स्थल पर काली पट्टी बांध कर ड्यूटी करेंगे,स्वयं की शैल्पी लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार को टेंग कर शोसल मीडिया में शैयर करेंगे तथा 1 अप्रैल शाम 4:00 बजे डाक्टर भीमराव अम्बेडकर प्रतिम के समक्ष अम्बेडकर चौंक सिवनी में सभी शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारी एकत्रित होकर श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेंगा।

सभी विभागों के शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारी से पुन: अपील है,अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की सभी संगठनों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अपील की है।
आशीष त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, अरूण सैनी , सुभाष बघेल, जिलाध्यक्ष म.प्र. कार्मचारी कांग्रेस,नरेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष म.प्र. शिक्षक कांग्रेस,
राजेन्द्र बघेल, साजि़द ख़ान,चित्तोण सिंह कुशराम, महेंद्र कांटेवार विपनेश जैन, कमलेश परिहार , संतोष सूर्यवंशी, सभु संगठनो के पदाधिकारियों ने उपस्थिति की हेतु आग्रह किये हैं।

पहले छिंदवाड़ा के लोग मटके लेकर लाइन लगाकर खड़े रहते थे – शेषराव यादव

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!