खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का टाइम टेबल जारी

भोपाल:-MP Board Time Table 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मंगलवार को हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से और कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 25 मार्च के बीच संपन्न की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं में 18 लाख  से अधिक  परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

माध्यमिक परीक्षा मंडल ने जारी टाइम टेबल में स्पष्ट किया है कि नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 10 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जावे। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।

इसके साथ ही MPBSE द्वारा जारी किए आधिकारिक मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं के साथ-साथ विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!