मध्यप्रदेशसिवनी

चमारी खुर्द में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, जनपद सीईओ से जांच की मांग

Seoni 25 October 2025

सिवनी यशो:- जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चमारी खुर्द में निर्माणाधीन सीसी रोड को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जांच कर भुगतान रोकने की मांग की है।

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत चमारी खुर्द के चमारी कला में सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं की गईं। शिकायत के अनुसार, पंचायत ने रिकॉर्ड में दर्शाया है कि दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यानी मात्र 12 घंटे में 100 मीटर सड़क तैयार कर दी गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में रेत की जगह बजरी और डस्ट का प्रयोग किया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्न उठते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मना करने के बावजूद कार्य नहीं रोका गया और निर्माण एजेंसी ने कहा कि “मापदंड के अनुसार कार्य किया जा रहा है।”

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य की जांच नहीं होती, तब तक उसका भुगतान न किया जाए। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्राम प्रतिनिधियों में हरिप्रसाद उईके (पंच),

चेतराम धुर्वे (पंच),

गुलाब सिंह (पंच),

जयप्रकाश दुबे (पंच),

राकेश परिहार,

सोहनलाल,

संदीप यादव,

सोमनाथ चौबे,

योगेंद्र डेहरिया,

रामगोपाल डेहरिया,

किशोर सिंह,

विजय डेहरिया,

राकेश डेहरिया सहित अनेक ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित शिकायत दी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि –

यदि स्थानीय स्तर पर जांच नहीं हुई तो वे इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर और

जिला पंचायत सीईओ सिवनी से भी करेंगे

https://www.jagran.com/news/national-in-front-of-highway-officers-dpr-consultant-explained-reason-for-poor-construction-23919238.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button