क्राइमसिवनी

बरघाट पुलिस की कार्रवाई: 400 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने सल्हे कोसमी तिराहा से आरोपी को दबोचा, 6 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद

Seoni 06 September 2025

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट  ललित गठरे के मार्गदर्शन में बरघाट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 02 सितम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि –

साल्हे कोसमी तिराहा मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लिए खड़ा है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पिता कामता प्रसाद रजक, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 4, नीलगिरी हनुमान मंदिर के पास, बारापत्थर, जिला सिवनी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में रखी पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी से 400 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 6,000) जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 489/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस दल

इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस,

उपनिरीक्षक लुपेश रहांगडाले,

आरक्षक क्रमांक 741 संजू उइके,

575 नपेन्द्र,

734 उलेश,

783 केशरीनंदन एंडे,

805 उमेन्द्र तथा 846 अनिल मर्सकोले का विशेष योगदान रहा।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2117450

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!