सिवनी/डूण्डासिवनी।
सिवनी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।
थाना डूण्डासिवनी पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 जुलाई 2025 को नाबालिग पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राहुल ठाकुर (निवासी ग्राम कोसमी, थाना बरघाट) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत कृत्य किया। मामले में अपराध क्रमांक 340/2025 धारा 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस, 4,5(एल)/6 पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक सिवनी सुश्री सिमाला प्रसाद ने उसकी गिरफ्तारी पर 3000 रुपये के ईनाम की घोषणा की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार आरोपी की तलाश की। दिनांक 25 अगस्त 2025 को सूचना मिली कि आरोपी एफसीआई गोदाम बरघाट रोड के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राहुल ठाकुर (उम्र 31 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। आदेश अनुसार उसे जिला जेल सिवनी में निरुद्ध कर दिया गया।
गिरफ्तारी टीम:
निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रआर. सुन्दरश्याम तिवारी, आर. धरमचंद, आर. चन्द्रदीप हिवारे



