क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर ममला दर्ज

सिवनी यशो:- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर केवलारी पुलिस ने सिवनी निवासी दीपक ठाकुर नामक व्यक्ति पर मामला पंजीबद्ध किया है ।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार फेसबुक पर दीपक ठाकुर निवासी सिवनी द्वारा फेसबुक बुक द्वारा एक पोस्ट की गई थी जिसमे भगवान श्रीराम हनुमान जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित गलत तरीके से चित्रण किया गया है एवं सनातन समाज के विरोध में आपत्तिजनक ऐसी बाते कही जा रही है जिससे हिंदू समाज की भावनाएँ आहत होने की बात अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल केवलारी सहित स्थानीय समाजसेवियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री राजेश बघेल ने बताया की आरोपी द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट की जा रहीं थी जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रहीं थी।
लिखित शिकायत के बाद केवलारी पुलिस ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे के उद्देश्य से पोस्ट करने वाले दीपक ठाकुर नामक युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 295A के तहत मामला दर्ज कर कर विवेचना की जा रही है। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निवेदन किया गया है जिससे सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे वाले लोगों को कानून का भय बना रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!