मध्यप्रदेशसिवनी

सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह ने ली ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

मनरेगा, जनमन योजना और लखपति दीदी अभियान के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

 Seoni 13 November 2025
सिवनी यशो:- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती अंजली शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सिवनी,

परियोजना अधिकारी मनरेगा,

जिला परियोजना प्रबंधक,

लेखा अधिकारी मनरेगा,

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,

सहायक यंत्री,

जिला समन्वयक पीएम आवास, ब्लॉक समन्वयक पीएम आवास, जिला प्रबंधक एनआरएलएम, एवं विकासखंड प्रबंधक उपस्थित रहे।

मनरेगा और जलगंगा संरक्षण पर विशेष बल

बैठक में मनरेगा योजनान्तर्गत लेबर बजट, ई-केवाईसी कार्य,

तथा जलगंगा संरक्षण अभियान के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने कहा कि सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि-

कार्य समयसीमा में पूर्ण हों और हितग्राहियों को सीधा लाभ मिले।

‘एक बगिया माँ के नाम’ और लखपति दीदी पर फोकस

बैठक में ‘एक बगिया माँ के नाम’ योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

श्रीमती शाह ने कहा कि सीएलएफ,

ग्राम संगठन एवं समूहों के वित्तीय लेनदेन को लोकोस पोर्टल पर शीघ्र अद्यतन किया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी योजना’ के अंतर्गत लाभार्थियों की आय-संबंधी जानकारी एंटी पोर्टल पर अपलोड करने और समूहों को उत्पादक गतिविधियों से जोड़ने हेतु विज़नेस प्लान तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

जनमन और पीएम आवास योजनाओं की समीक्षा

सीईओ ने जनमन योजना एवं आवास प्लस अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

साथ ही सीएम हेल्पलाइन में लंबित सभी शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक बंद करने पर विशेष बल दिया गया      

https://ceoelection.mp.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!