छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

के. के. सोनी ने जिला सहकारी बैंक के मुख्यकार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

 

सिवनी 01 जून 2023
सिवनी यशो:-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सिवनी में छिंदवाड़ा जिले से स्थानांतरित होकर आये नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के.सोनी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सोनी ने बैंकिंग कार्य की समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त करते हुए विभिन्न शाखाओं में संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अपनी गतिविधियों का और अधिक विस्तार करें आधुनिकीकरण की दिशा में सतत आगे बढ़े,साथ ही अपनी बैंकिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करें। उल्लेखनीय है,कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जिले में 16 शाखायें तथा 57 सहकारी संस्थायें है। म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया,साथ ही 11 माह के कुशल कार्यकाल के लिए प्रभारी महाप्रबंधक तुलसी प्रसाद बघेल का भी महासंघ ने आभार व्यक्त किया।इस दौरान सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बंशीलाल ठाकुर,जोगेश ठाकुर,संतकुमार राजपूत,प्रदीप शर्मा,विमलेश बघेल,मुकेश बघेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!