छिंदवाड़ा में सेवा की मिसाल: हर रविवार हजारों लोगों को मिल रही नि:शुल्क छाछ, भीषण गर्मी में राहत
श्री शक्ति ट्रस्ट और संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा की पहल—प्रति सप्ताह 3 हजार से अधिक लोग हो रहे लाभांवित
छिंदवाड़ा छाछ सेवा – 3 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं
Chhindwara 19 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्री शक्ति ट्रस्ट और संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी गौशाला में नि:शुल्क छाछ वितरण सेवा लगातार जारी है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह सेवा आमजन के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रही है, जहां हजारों लोग छाछ सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
यह भी पढ़े :- भीषण गर्मी में आस्था के साथ सेहत का संदेश: सतुवाई अमावस्या पर सत्तू प्रसाद का वितरण
हर रविवार बस स्टैंड पर सेवा
समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि यह सेवा प्रति रविवार बस स्टैंड परिसर में नियमित रूप से संचालित की जाती है।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से महाशिवरात्रि के पावन पर्व से प्रारंभ हुई यह सेवा पूरी ग्रीष्म ऋतु तक जारी रहेगी।
यह भी पढ़े :- 1 लाख 67 हजार राहगीर छाछ , जल और साहित्य सेवा से लाभान्वित
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर छाछ
आयुर्वेद के अनुसार छाछ एक औषधीय पेय है, जो
* पेट संबंधी कई रोगों में लाभकारी है
* शरीर को ठंडक पहुंचाती है
* गर्मी से राहत देने में सहायक है
सेवा में उपयोग की जाने वाली छाछ देशी गाय के दूध से तैयार की जाती है, जिससे इसकी गुणवत्ता और लाभ और बढ़ जाते हैं।
हर वर्ग का मिल रहा सहयोग
इस सेवा में जिले के आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी सहभागिता निभाते हैं।
समिति के अनुसार, प्रति सप्ताह 3 हजार से अधिक लोग इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे यह पहल पूरे जिले में सराहना का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़े :-“गांव में पहुंची कलेक्टर, खुली हकीकत”: रजरवाड़ा चौपाल में शिकायतों पर मौके पर एक्शन
सेवा का इंतजार करते हैं लोग
जिलेवासियों को हर वर्ष इस छाछ सेवा का बेसब्री से इंतजार रहता है। गर्मी के दिनों में यह सेवा राहत और सेवा भावना का प्रतीक बन चुकी है।
जब गर्मी बढ़ती है, तब छिंदवाड़ा में सेवा की यह धारा हजारों लोगों को राहत और सुकून देती है।





