मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

खरीदी केंद्रों में बारदानों की कमी नहीं होनी चाहिए, गेहूं परिवहन में तेजी लाएं : कलेक्टर हरेंद्र नारायन

उर्वरक वितरण और गेहूं उपार्जन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, ई-टोकन से ही मिलेगा खाद

छिंदवाड़ा गेहूं उपार्जन समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Chhindwara 12 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और गेहूं उपार्जन कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, मार्कफेड एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गेहूं, चना एवं मसूर उपार्जन के साथ उर्वरक वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी एसडीएम एवं फील्ड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

ई-टोकन प्रणाली से होगा उर्वरक वितरण

बैठक में विकासखंडवार उर्वरक उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में उपलब्ध उर्वरक का वितरण पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही खाद वितरित किया जाए, ताकि भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

यह भी पढ़े :-  जिले में यूरिया आपूर्ति सुचारू: किसानों से संयम बरतने की अपील, 2598 मीट्रिक टन पहुंची

जिले में वर्तमान में लगभग 96 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण उपलब्ध है। इसमें 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 20 हजार मीट्रिक टन डीएपी एवं एनपीके, 19 हजार मीट्रिक टन एसएसपी तथा 4600 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।

खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा उपार्जित गेहूं का तेजी से परिवहन कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़े :-प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल विकास, सुशासन और जनआकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जाना जाएगा – आलोक दुबे

उन्होंने सभी एसडीएम को डबल लॉक केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा महाप्रबंधक सहकारिता को समितियों के माध्यम से किसानों को शीघ्र उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°´²¹Î³µ±&fontname=Íáîçáì&pubdate=04/29/2026&LocID=³²

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button