मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, आनंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जल्द होगा शुरू

आईसीयू, एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, लेजर सर्जरी, सीटी स्कैन और ट्रॉमा सेंटर सहित एक ही छत के नीचे मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं।

छिंदवाड़ा में शुरू होगा आनंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अब आधुनिक इलाज के लिए नागपुर जाने की जरूरत कम होगी

Chhindwara 05 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पिछले 11 वर्षों से छिंदवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा आनंद हॉस्पिटल अब चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रहा है।

संस्थान द्वारा नागपुर रोड स्थित क्राइस्ट चर्च के सामने नई शाखा आनंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू की जा रही है, जहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा उन्नत जांच एवं उपचार सुविधाओं का लाभ एक ही परिसर में मिलेगा।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री से जुड़े कथित भूमि घोटाले के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, दूसरे दिन इंदिरा भवन में जुटे कार्यकर्ता

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई शाखा में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) तथा नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए एनआईसीयू (NICU) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, लेजर सर्जरी सेंटर, लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) सर्जरी, एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी मरीजों को प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़े :- ⚡ सावधान! बरसात में बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और टूटे तार बन सकते हैं जानलेवा

विशेषज्ञ उपचार की मिलेगी सुविधा

अस्पताल में किडनी एवं मूत्र रोगों के ऑपरेशन, पथरी का लेजर उपचार तथा पाइल्स, फिशर और फिस्टुला का आधुनिक लेजर तकनीक से इलाज किया जाएगा।

यह भी पढ़े :–अरबों की सड़कें कहां बनीं? अंतिम यात्रा का रास्ता भी दलदल में, कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण

वहीं हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रकार की ऑर्थोपेडिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अत्याधुनिक जांच सेवाएं एक ही परिसर में

बेहतर एवं त्वरित जांच के लिए अस्पताल में सोनोग्राफी, फीटल डॉप्लर, एनोमली स्कैन, टार्गेट स्कैन, 2D ईको, अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब तथा आधुनिक सीटी स्कैन सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

24×7 ट्रॉमा केयर और एम्बुलेंस सुविधा

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए अस्पताल में 24×7 ट्रॉमा केयर सेंटर, फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े :– पेंच टाइगर रिजर्व में चरवाहा सम्मेलन: 100 चरवाहों को वन्यजीव सुरक्षा और बाघ संरक्षण का दिया प्रशिक्षण

मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्राइवेट एवं सुपर डीलक्स रूम के साथ विशाल और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।

नागपुर जाने की आवश्यकता होगी कम

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नई सुपर स्पेशलिटी शाखा शुरू होने के बाद छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों के मरीजों को कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए नागपुर जैसे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़े :–शराब के नशे में गजराज को छेड़ा, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया!

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में छिंदवाड़ा की जनता से मिले विश्वास और सहयोग ने संस्थान को स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है।

नई शाखा का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

https://www.patrika.com/chhindwara-news/these-facilities-will-be-met-at-the-health-centers-will-be-modernized-1-3219731

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!