मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिर्चीवाड़ी की बाघ कढ़ाई को सराहा

बाघ की कलाकृति को मुख्यमंत्री ने बताया 'अद्भुत और सजीव'

Seoni 29 July 2025

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम मिर्चीवाड़ी की बालिकाओं माया उइके और कांता उइके द्वारा सुई-धागे से कपड़े पर बनाई गई बाघ की कलाकृति को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अत्यंत प्रभावित हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिर्चीवाड़ी की बाघ कढ़ाई को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिर्चीवाड़ी की बालिकाओं की बाघ कढ़ाई कला को देखकर

इस आशय की जानकाी रजनीश कुमार सिंह, भा.व.से., उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी (म.प्र.) ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बतायी ।

यह भी पढ़े :-कबाड़ से कमाल: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ प्रतिमा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कलाकृति की प्रशंसा करते हुए कहा:

“यह बहुत सुंदर है। मैं इसे प्रधानमंत्री जी को उपहार में देना चाहूंगा।”

यह कलाकृति स्थानीय आदिवासी बालिकाओं की सृजनात्मक प्रतिभा, वन्यजीव प्रेम और पारंपरिक हस्तकला का प्रतीक है। पेंच बाघ परियोजना द्वारा आयोजित कला-प्रदर्शनी में इसे प्रस्तुत किया गया, जहाँ ग्रामीण बच्चों की सृजनशक्ति और कला-संवेदना सबके लिए प्रेरणा बनी।

मुख्य आकर्षण:

  • आदिवासी ग्राम मिर्चीवाड़ी की दो बालिकाओं की हाथ की कढ़ाई

  • बाघ की प्रतीकात्मक कलाकृति पर मुख्यमंत्री की गहन सराहना

  • प्रधानमंत्री को देने की इच्छा – स्थानीय कला का राष्ट्रीय सम्मान

  • वनग्रामों में कला, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण का सुंदर संगम

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!