छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

कल छिंदवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

कलेक्टर नारायण ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, पुलिस ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरा

छिंदवाड़ा यशो:-  Mohan Yadav 26 मार्च 2026 को छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे पुलिस ग्राउंड, छिंदवाड़ा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्री नारायण ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है।

 नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

कार्यक्रम के समन्वय के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया शुभम कुमार यादव (आईएएस) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड में मंच, ग्रीन रूम, अतिथियों एवं हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून व्यवस्था और समन्वय के निर्देश

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने के लिए कहा गया है।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°³°±Î±²µ&fontname=Íáîçáì&pubdate=03/01/2026&LocID=´

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!