मध्यप्रदेशसिवनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोजगार मिशन बना युवाओं की सफलता का आधार, सीखो-कमाओ योजना से मिल रहे रोजगार के नए अवसर

बेरोजगारी मुक्त MP की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी मुक्त मध्यप्रदेश की ओर बड़ा कदम

Bhopal 28 May 2028

भोपाल यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है, जहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा स्थायी रोजगार हासिल कर रहे हैं।

बेरोजगारी मुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में मजबूत कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लक्ष्य युवाओं को केवल रोजगार दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल संपन्न बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न विभागों, संस्थानों और उद्योगों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों और संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

आयुषी और विवेक बने सफलता की मिसाल

ग्वालियर निवासी आयुषी दुबे ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत ग्रेजुएट इंजीनियर प्रशिक्षु के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। प्रशिक्षण के दौरान उनकी कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने उन्हें जूनियर इंजीनियर के पद पर नियमित नियुक्ति प्रदान की। वहीं भोपाल निवासी विवेक अहिरवार ने कंपनी के आईटी सेल में ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी प्रतिभा और कार्यक्षमता से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने उन्हें ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अवसर प्रदान किया। दोनों युवाओं की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर युवा अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।

हर क्षेत्र में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तकनीकी, औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, सेवा क्षेत्र, ऊर्जा, विनिर्माण और लघु उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, स्टाइपेंड, मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों का ज्ञान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को इस योग्य बनाना है कि वे स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकें।

10 ट्रेडों में आवेदन आमंत्रित

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में 10 अलग-अलग ट्रेडों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

युवा पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक युवा मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के एमएमएसके पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के साथ-साथ उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि विकसित मध्यप्रदेश का आधार कुशल और आत्मनिर्भर युवा हैं। इसी सोच के साथ रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार को एक साथ जोड़कर प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सीखो-कमाओ योजना आज हजारों युवाओं के लिए भविष्य निर्माण का प्रभावी मंच बनती जा रही है और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। https://www.google.com/amp/s/www.haribhoomi.com/state-local/madhya-pradesh/news/seekho-kamao-yojana-youth-job-training-madhya-pradesh-97249/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!