लाड़ली बहने, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे मुख्यमंत्री डॉ. यादव की झलक पाने के लिए सडकों के किनारे नजर आए
सिवनी यशो:- अतिवृष्टि प्रभावी क्षेत्रों का निरीक्षण के लिए सडक मार्ग द्वारा जबलपुर से बालाघाट के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिवनी-जबलपुर जिले की सीमा से बालाघाट जिले की सीमा तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा लाडली बहनों द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री जी के काफिले पर पुष्प वर्षा की गई। जबलपुर-सिवनी-बालाघाट मार्ग में प्राय: हर ग्राम-कस्बे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत हुआ। लाड़ली बहने, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के झलक पाने के लिए सडकों के किनारे नजर आए।
सिवनी-जबलपुर सीमा में स्थित ग्राम बंजारी से हुआ स्वागत का आगाज
नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा एवं बंडोल में बहनों से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बंधवाई राखी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर से सिवनी- जबलपुर सीमा में स्थित ग्राम बंजारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक राकेश पाल, पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हिमांशु जैन एवं ग्राम बंजारी सरपंच मोती लाल काकोडिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
ग्राम बंजारी से सिवनी की ओर आने पर नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा तथा बंडोल में भी मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों से आत्मीय भेंट कर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को रक्षा बंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।
भीमगढ़ बांध के बैक वाटर क्षेत्र का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी जिलें के प्रवास के दौरान छपारा तहसील स्थित बैनगंगा नदी पुल में वाहन को रुकवाया एवं बैनगंगा नदी को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भीमगढ़ बांध के बैक वाटर का अवलोकन कर विगत 22 जुलाई 24 को अतिवर्षा से निर्मित बाढ स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से अतिवर्षा के दौरान जल भराव क्षेत्र एवं इससे प्रभावित ग्रामों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।