कलेक्टर न्यायालय का आदेश : ड्रीमलैंड सिटी पार्ट ए के भूखण्डरें के क्रय-विक्रय पर रोक
कालोनी के अन्य भाग पर भी विवाद विचाराधीन है
Seoni, 07 July 2025
सिवनी यशो:- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी ने ड्रीमलैंड सिटी पार्ट ए के भूमि खसरा नंबर 18/1, 20/1, 20/2, 21/1, 21/2, 21/3 कुल रकबा 11.021 हेक्टेयर के समस्त भूखण्डों के क्रय-विक्रय को आगामी आदेश तक रोके जाने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं सक्षम प्राधिकारी जिला सिवनी द्वारा ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर को कालोनी हस्तांतरण आदेश को निरस्त करने के परिपालन में उक्त आदेश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें :- 28 फरवरी को ड्रीम लैंड सिटी के प्लाट नहीं होंगे नीलाम
103 बंधक प्लाटों के घोष विक्रय का प्रकरण विचाराधीन
यहाँ स्पष्ट कर दें कि ड्रीम लैंड सिटी के द्वारा निर्धारित शर्तो और नियमों के अनुसार प्लाटो की बिक्री नहीं किये जाने एवं अनेक तरह की गड़बडियाँ किये जाने के कारण पहले भी प्रशासन कार्यवाही कर चुका है और 103 प्लाट जो पार्ट – 2 एवं पार्ट बी के हिस्से है उनकी घोष विक्रय की तिथियों को तहसील कार्यालय द्वार घोषित किया जा चुका था परंतु इस आदेश के विरूद्ध अनावेदक द्वारा कमिश्रर न्यायालय में प्रकरण की सुनवाई के लिये आवेदन दिया था और प्रकरण न्यायालय कमिश्रर को भेजे जाने के कारण नीलामी स्थागित कर दी गयी थी ।
गत फरवारी माह में ड्रीम लैण्ड सिटी पार्ट-2, पार्ट बी पर वर्ष 2012 में विकास कार्य की अनुमति लिये जाने के बाद भी विकास कार्य न कराये जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी के आदेशानुसार कुल 103 भूखण्डों का उपपंजीयक सिवनी से प्राप्त वर्तमान गाईड लाइन के आधार पर घोष विक्रय की कार्यवाही तहसील कार्यालय सिवनी भाग दो में दिनांक 28.02.2025 को नियत की गई थी।
इस प्रकरण की अपील अनावेदक मेसर्स रामदेव बाबा एंड पदमावती डेव्लहपर्स द्वारा न्यायालय कमिश्नर जबलपुर संभाग में किये जाने से मूल प्रकरण कमिश्नर महोदय जबलपुर को दिनांक 20.02.2025 को भेज दिया गया था। मूल प्रकरण के अभाव में 28. फरवरी 2025 को होने वाली नीलामी कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था । तथा कहा गया था किआगामी नीलामी कार्यवाही के संबंध में पृथक से सूचना दी जायेगी।





