मध्यप्रदेशसिवनी

केवलारी में 7 जुलाई को विशेष जनसुनवाई, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी जनता की समस्याएं

व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतों के लिए नागरिक सीधे जिला प्रशासन को दे सकेंगे आवेदन, समयबद्ध निराकरण का आश्वासन

सिवनी: केवलारी विशेष जनसुनवाई 7 जुलाई को, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी शिकायतें

Seoni 03 July 2026
सिवनी यशो:- जिले के विकासखंड केवलारी में मंगलवार, 7 जुलाई को विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से संबंधित आवेदन सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े :- हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण, छिंदवाड़ा और सिवनी भाजपा ने दी बधाई

जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पात्र मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-नर्मदा संरक्षण का मेगा प्लान: ‘नमन मिशन’ से बदलेगी पूरी घाटी, हर महीने खुद समीक्षा करेंगे सीएम मोहन यादव

प्रशासन ने केवलारी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें। प्रशासन का कहना है कि यह पहल शासन की जनकल्याणकारी एवं जवाबदेह प्रशासन की भावना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

https://seoni.nic.in/dm-profile/%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A4%BE/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button