व्यापारसिवनी

कृषकों को ग्रीष्मकालीन फसल मूंंग, उड़द के लिये प्रोत्साहित करें – कलेक्टर

कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की कलेक्टर सुश्री जैन ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Seoni 04 April 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में उपसंचालक कृषि द्वारा उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने गेहूं, चना, मसूर की दैनिक जानकारी प्रदान की गई। खरीदी केन्द्रों में कैमरा व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। उर्वरक की उपलब्धता से संबंधित जानकारी लेकर कलेक्टर सुश्री जैन ने सूरजमुखी की खेती को बढावा देने के लिए संकुल बनाकर, एफ.पी.ओ. तैयार कर मार्केटिंग करने के निर्देश दिये है। नैनो डी.ए.पी. एवं नैनो यूरिया का स्प्रे ड्रोन के द्वारा कराने में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे है जिससे कृषकों को अधिक लाभ की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नरवाई जलाने पर एफ आई आर करने के निर्देश

रबी मौसम में गेहूं एवं मक्का सहित अन्य फसलों की नरवाई ना जलाने के निर्देश कृषकों को दिये गये है। किसी कृषक के खेत की नरवाई जलती हुई पायी जाती है तो एफ.आई.आर. करने के निर्देश एवं सक्त कार्यवाही कर आर्थिक दण्ड देने के कहा गया है। नरवाई को ना जलाकर कृषि यंत्र, सुपर सीडर एवं हैपी सीडर का प्रयोग कर आगामी ग्रीष्म कालीन फसल मूंग, उडद लेने पर कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्देश दिये गए।

अधिक से अधिक संख्या में तालाब बनाने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि जल गंगाजल संवर्धन योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जल संवर्धित इकाई प्रत्येक गांव में एवं विकासखंड में अधिक से अधिक संख्या में बलराम तालाब एवं मीनाक्षी तालाब योजना अंतर्गत बनाया जाना अनिवार्य है। कृषि यंत्र स्प्रिंकलर, पाईप लाईन एवं ड्रिप का प्रयोग अधिक से अधिक करने के लिए कृषकों को शासकीय अनुदान दिलाया जाना आवश्यक है। जिसके केश बनाने हेतु कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को एक साथ करने के निर्देश दिये गये है।

दुधारू पशु पालक हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश

इसी तरह पशु पालन विभाग में गौ शालाओं की स्थिति की जानकारी एवं सिवनी जिले में विभिन्न पशुओं की संख्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर उन्होंने पशु पुरूस्कृत योजना में अधिकतम दुधारू वाले हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये हैं। पशु पालन की विभिन्न योजनाओं आचार्य विद्यासागर, समुन्नत योजना, बकरी इकाई, बैकयार्ड कुक्कुट पालन के लक्ष्यों के अनुसार पूर्ति करने के निर्देश प्राप्त हुये है।

शासन की योजना से बने तालाब में मत्स्य उत्पादन कर कृषकों को आर्थिक लाभ दें

मत्स्य विभाग द्वारा गंगाजल संवर्धन योजना में मत्स्य बीज या स्पान बनाने के लिए छोटे-छोटे तालाब चाहे वह पंचायत, कृषि विभाग या मत्स्य विभाग द्वारा बनाये गये हो, उस पर मत्स्य उत्पादन कर कृषकों को अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो, ऐसा निर्देश कलेक्टर महोदया द्वारा दिये गये है।

प्रत्येक ग्राम में 15 किसानों को ड्रिप सिंचाई के लिये चयनित करने के निर्देश

उद्यानिकी विभाग के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार लक्ष्यों पर की गई पूर्ति की जानकारी कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा ली गई। फल क्षेत्र विस्तार अंतर्गत ग्राफटेड फलों का वृक्षारोपण कृषकों के खेतों में मांग अनुसार कराया जाना सुनिश्चित हो। प्रत्येक गांव में 15 किसानों का चयन कर ड्रिप सिंचाई करने के निर्देश दिये गये है। पी.एफ.एम.ई. योजनातंर्गत उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिये गये है कि बडे कृषको का चयन कर प्रोसेसिंग यूनिट लगायी जाये।

श्री रामनवमी छोटी बाजार से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button