102 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज, संबल योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
100 से 500 दिन तक लंबित मिले अनुग्रह सहायता के मामले, समय पर निराकरण नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
सिवनी संबल योजना लंबित प्रकरण – सिवनी में 102 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस, कलेक्टर नेहा मीना नाराज
Seoni 09 July 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देश पर योजना में लापरवाही बरतने वाले 102 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :-सरदार सरोवर पर ऐतिहासिक समझौता, मध्यप्रदेश को बड़ी राहत; 1500 करोड़ की जगह अब केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान
समय-सीमा बैठक में योजना की समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का समय पर लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़े :-मध्यप्रदेश में 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम 98% से अधिक पहुंचा
500 दिन से अधिक पुराने भी मिले मामले
समीक्षा में 100 दिनों से अधिक के 136, 300 दिनों से अधिक के 19 तथा 500 दिनों से अधिक अवधि के 4 प्रकरण लंबित पाए गए। कलेक्टर ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
89 ग्राम पंचायत सचिव और 13 वार्ड प्रभारी को नोटिस
कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी ने ग्रामीण क्षेत्रों के 89 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
यह भी पढ़े :-प्रभारी आरटीओ को हटाने की मांग तेज, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, पुतला दहन कर लगाए गंभीर आरोप
इनमें लखनादौन के 30, सिवनी के 29, केवलारी के 10, धनोरा के 6, छपारा के 5, बरघाट के 5 तथा कुरई के 4 सचिव शामिल हैं।
वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद सिवनी के 12 वार्ड प्रभारियों तथा नगर परिषद केवलारी के 1 वार्ड प्रभारी को भी नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :-संदीपनी विद्यालय के नए भवन में सुविधाओं का अभाव, अभिभावकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने या लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



