Fri, 23 Oct 2026 | 03:25:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

भक्तिभाव से ओतप्रोत सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के पचास सप्ताह पूर्ण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 18, 2024 07:59 pm / Post views : 140

भक्तिभाव से ओतप्रोत सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के पचास सप्ताह पूर्ण
शेयर करें:
   सिवनी यशो: - युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का भक्तिभाव के साथ पाठ करने का क्रम अपने पचास सप्ताह पूर्ण कर चुका है और धर्म जागरण की यह यात्रा निरंतर जारी रखने का युवाओं एवं मातृशक्ति ने पचास वें सप्ताह में संकल्प लिया । सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में श्रावण माह के पवित्र शनिवार को 50 वेंं शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति ने सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा लगातार पिछले 50 सप्ताह से जारी है । अपने धर्म जागरण, युवाओं एवं मातृशक्ति में राम भक्त हनुमान का परक्रम, स्वामी भक्ति और साहस युवाओं को प्रेरणा प्रदान कर उन्हें नई दिशा दे रहा है । युवाओं का मानना है कि युवाओं के लिये हनुमान जी से अच्छा कोई दूसरा आदर्श नहीं है और वे युवाओं के असली हीरो है । सुंदरकांड पाठ के अद्र्ध शतक होने पर युवाओ में भारी उत्साह रहा । इसके पश्चात 51 वाँ सप्ताह शुभांक होने के बाद 52 वाँ सप्ताह एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है इन सप्ताह में युवा एवं मातृशक्ति नवीन उत्साह और संकल्प के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ को भव्यता प्रदान करेंगे । युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले 50 सप्ताह हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । धार्मिक कार्य में इस प्रकार की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को गोंदिया महाराष्ट्र निवासी शुभ आराध्य जायसवाल यजमान रहे । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।    भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष