मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

‘जनता संकट में, सांसद पदयात्रा में’: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, छिंदवाड़ा के विकास और पेयजल संकट को लेकर उठाए सवाल

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मेडिकल कॉलेज, पेयजल व्यवस्था, भूमि मामलों और जनहित योजनाओं को लेकर सरकार को घेरा

छिंदवाड़ा कांग्रेस प्रेस वार्ता – कांग्रेस ने सांसद और सरकार पर साधा निशाना, विकास और पेयजल संकट पर उठाए सवाल

Chhindwara 02 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार, स्थानीय सांसद और नगर निगम प्रशासन पर विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब-जब छिंदवाड़ा किसी बड़े संकट से जूझता है, तब-तब स्थानीय सांसद पदयात्रा में व्यस्त हो जाते हैं और जनता की समस्याएं पीछे छूट जाती हैं।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं गंगाप्रसाद तिवारी, गोविंद राय, सुरेश कपाले, गुरूचरण खरे, मनीष पांडे, धर्मेंद्र सोनू मागो और नितिन उपाध्याय ने आरोप लगाया कि- 

प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों का ध्यान जनता की मूलभूत समस्याओं की बजाय अन्य विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल संकट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़े :-ज्येष्ठ की तपिश के बाद आषाढ़ की सौगात, सिवनी में तीन दिन से झमाझम बारिश; किसानों के चेहरे खिले

भूमि मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा में आदिवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग की जमीनों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

उनका कहना था कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण

मेडिकल कॉलेज परियोजना का मुद्दा उठाया

कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन सरकार ने छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और कार्डियक सेंटर के लिए 1,455 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी,

लेकिन वर्तमान सरकार ने परियोजना की राशि कम कर दी। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सुपर स्पेशियलिटी एवं कार्डियक सेंटर की परियोजना को पूर्ण रूप से स्वीकृत कर जल्द शुरू किया जाए, ताकि गंभीर मरीजों को अन्य शहरों का रुख न करना पड़े।

यह भी पढ़े :महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला की प्राचार्य डॉ. आराधना राजपूत सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई

पेयजल संकट पर नगर निगम को घेरा

नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने शहर में पेयजल संकट को लेकर नगर निगम प्रशासन और महापौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, जिससे नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से ऊपर उठकर जिले के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, कृषि शिक्षा और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

(नोट: यह समाचार कांग्रेस द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए गए आरोपों और दिए गए बयानों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/chhindwara-sonu-mago-became-the-chairman-of-the-municipal-corporation-7724784

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button