वन अधिकार यात्रा का जिले में प्रवेश
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश वन एवं पर्यावरण कांग्रेस की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर 5 सितम्बर 2023 से 19 सितम्बर 2023 तक प्रदेश के वन एवं वनवासी बाहुल्य 18 जिलों में वन अधिकार जागरण यात्रा का जिले के अध्यक्ष राजकुमार खुराना जो इस यात्रा के जिले के सयोजक है अपने पदाधिकारियों के साथ सिवनी के प्रवेश द्वार पर इस यात्रा का स्वागत किया गया, यात्रा प्रवेश द्वार से होकर पूज्य रानीदुर्गावती जी की प्रतिमा स्थल पंहुचकर माल्यार्पण कर कचहरी चौक सभा स्थल पंहुची जहॉ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने वन अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहें म.प्र.कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी.एस.तिवारी, वृक्ष मित्र रविन्द्र सिंह कुशवाहा, संगठन महासचिव वन एव पर्यावरण प्रकोष्ठ म.प्र. एवं यात्रा के संयोजक एड. आसिफ इकबाल का सालश्रीफल से स्वागत किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सभी योजनाएॅ हितग्राही मूलक एवं वनों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकासशील बनाई गई थी, श्री खुराना ने कहा कि कमलनाथ 1991 में भारत सरकार में वन एवं पर्यावरण स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बनने के बाद उन्होंने संयुक्त वनप्रबंधन की अवधारणा एवं पर्यावरण वाहिनी की स्थापना कर देश के वनों को जन भागीदारी से वनों को बचाने का कानून बनाया। इसी तरह जिले के कांग्रेस नेता प्रदेश में कांग्रेस सरकार के त्रिविभागीय मंत्री रहें स्व. हरवंशसिंह जी के कार्यकाल में वन समितियों का गठन कर सुरक्षा हेतु बडी राशि वन समितियों के खाते में आ रही थी, किन्तु 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनते ही इन योजनाओं की सुरक्षा राशि वन समितियों को देना बंद कर दी गयी गई, श्री खुराना ने आगे बताया कि 2017 में शिवराज सिंह चैहान ने एक दिन में 7 करोड़ पौधा लगाने का अभियान चलाया था और सिवनी जिले के ही सिवनी वृत में लगभग 50 लाख पौधे पवित्र मॉ नर्मदा के किनारे लगाये जाने का ढिढ़ोरा पीटा गया था किन्तु इन 7 वर्षो में आधे पौधे भी वृक्ष नही बन पाये जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये, श्री खुराना ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही वन संरक्षण में भाजपा सरकार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की जांच कराई जायेंगी। भाजपा शासन काल में सरकार के संरक्षण में प्रदेश में आदिवासियों पर गोली चालन के प्रकरण बढ़े है सिवनी में भी विगत वर्ष एक आदिवासी की गोली चालन से मृत्यु हुई।
म.प्र.कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के महासचिव वृक्ष मित्र रविन्द्रसिंह कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रदेश में वनों की कटाई समितियों को सुरक्षा राशि ना मिलने से भारतीय जनता पार्टी के लकड़ी माफियॉ मालामाल हो रहें है। प्रदेश में वन क्षेत्रपाल, उपवन क्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक, भयआतुर होकर वनों की सुरक्षा नहीं कर पा रहें है क्योकि जनता का सहयोग उन्हें नही मिल पा रहा है। वनों में किये जाने वाले विकास कार्यो की 70 प्रतिशत राशि सामग्री खरीदी मिट्टी, रासायनिक खाद, सीमेंट के खम्बे, चैनलिंक फेंसिंग पर खर्च की जा रही है, वनो के आस पास कार्य करने वाले मजदूरों को 371 रू. की जगह पर मजदूरो का शोषण कर 200 से 300 रू. के मध्य मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।
यात्रा के संयोजक एड. आसिफ इकबाल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में वन विभाग में लकड़ी कटाई एवं लकड़ी के भुगतान में आ रही किसानों की परेशानी की कानूनी जानकारी दी एवं बताया कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गये किन्तु राज्य में आदिवासी भाईये के खेतो में लगी लकडी को काटने की अनुमति प्रदेश के कोई कलेक्टर नही कर रहें है श्री खान ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी की सरकार आने पर चूंकि यह कानून आदिवासी वृक्ष हित संरक्षण अधिनियम 1999 मूलत: आदिवासी मंत्रालय का कानून है अत: इसमें माननीय कमलनाथ जी से आग्रह कर कर कानून में संशोधन कराकर कलेक्टर शब्द को विलोपित कराकर डीएफओं शब्द जुडवाया जायेगा जिससे कि आसानी से आदिवासी भाईयों को लकडी कटाई की अनुमति प्राप्त हो सकें। कांग्रेस सरकार द्वारा जो भी जनहितैषी कानून बनाये गये थे उन्हे वर्तमान में भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। प्रदेश में माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में अगली सरकार पूर्ण बहुमत की बनने जा रही है सिवनी वासियों से इस वन अधिकार यात्रा के माध्यम से मेरा अनुरोध है कि जिले के लोक प्रिय कांग्रेस अध्यक्ष श्री खुराना जी ने मुझे जो वन पर्यावरण कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर जो दायित्व सौंपा है जिसके उपरांत मुझे माननीय कमलनाथ जी ने वन अधिकार यात्रा का मुझ पर भरोसा जताते हुये संयोजक नियुक्त किया है अत: मैं अपना सर्वाधिक प्रयास करके उक्त यात्रा के माध्यम से कमलनाथ जी के संदेश को जन जन तक पंहुचाने का प्रयास कर रहा हूूॅ।
म.प्र.कांग्रेस वन एव पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एस.पी. एस.तिवारी भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि विगत 20 वर्षो से प्रदेश के मुख्यमंत्री आम जनता के साथ झूठी घोषणाएॅ एवं घोटाले कर प्रदेश को घोटालेबाज प्रदेश बना दिया है। वनों में चल रही हितग्राहि मूलक योजनाओं के अंतर्गत भवन तो बने लेकिन आज उनमें ताले पड़े है जैसे अपनी दुकान, बंधन विकास केन्द्र, बॉससुविधा केन्द्र एवं अनेको गोदामो का निर्माण तो कराया लेकिन प्रदेश की 32 लघुवनोउपज के समर्थन मूल्य की दरे तो निर्धारित है लेकिन प्रदेश में भाजपा नेताओं के संरक्षण में वनमाफियाओं एवं बिचोलियों द्वारा तो खरीदी की जा रही है लेकिन विभाग द्वारा वन उपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी नही की जाती है। तेंदूपत्ते के बोनस वितरण में बाटी गई जूते, चप्पल, साडी, एवं पानी की बाटल में 240 करोड़ की खरीदी की गई है जिसमें अनावश्यक जनता के पैसो का दुरूपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार बनते ही इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में वन प्रकोष्ठ से यमुना प्रसाद तिवारी रीवा, राजेन्द्र शुक्ला, विवेकानंद तिवारी रीवा, कार्यकारी अध्यक्ष सेवकराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, मोहनसिंह चंदेल, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष विधाधर बाबा तिवारी, विष्णु करोसिया, अनीस खान, अख्तर पटेल, राजिक अकील, राजेश मानाठाकुर, गेंदलाल भलावी, मोहनसिंह ठाकुर, निर्मल निखारे, सुमित मिश्रा, सलाम कुरैशी, पंचमसिंह अडमाचे, प्रदीप बिसेन, इमरान अंसारी, विपिन सिंह कुरई सहित सभा में बडी संख्या में जिला कांग्रेस, वन एवं पर्यावरण कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांगे्रस नेताओं एवं कार्यकर्ता व आम जन की उपस्थिति रही।