छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
कांग्रेस मनायेगी 2अक्टूबर को राष्ट्र्रपिता व शास्त्री की जयंती
जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे आयोजन
छिन्दवाड़ा यशो:- अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने, सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुये भारतवर्ष को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जावेगी। महात्मा गांधी चौक (फव्वारा चौक) सहित जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर भी विभिन्न आयोजन किये जावेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश को किसान व जवान का सही महत्व बतलाने वाले जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जावेगी। जिला मुख्यालय में महात्मा गांधी चौक (फव्वारा चौक) व छोटा तालाब में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जावेगी।



