कारपोरेशन कबड्डी टीम ग्वालियर रवाना
Chhindwara 31 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- कार्पोरेशन संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने बताया की मध्य प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा ग्वालियर मे आयोजित जूनियर बालक बर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 1 जनवरी से किया जाना है उसी तारतम्य में दिनाक 26 दिसम्बर को दोपहर &.&0 बजे छिंदवाड़ा कार्पोरेशन संघ के द्वारा पीजी कॉलेज मे चयन प्रकिया रखी गई थी इसमे 1/12/2005 वर्ष की आयु तक के खिलाडी ने भाग लिया था उसमे चयनित 12 खिलाड़ी ,सोनू दुबे ओर नेपाल उइके कोच मेजर के रूप में आज पातालकोट एक्सप्रेस से रवाना किया गया संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीम को जीतने की शुभकामनाएं दीं ।
26 दिसम्बर को एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समिति का विस्तार करते हुए नए ऊर्जावान सदस्यों को जोड़ा गया जिसमें नितिन महोरे ,विवेक गोखलानी, अमित चौरसिया को जोड़ा गया था। बैठक में संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ,स्पोर्ट्स ऑफिसर सुशील पटवा,रविकांत अहिरवार,अभिषेक वर्मा , जावेद खान ,सचिव सोनू दुबे, प्रदीप पटवारी,नेपाल उइके सहित पदाधिकारी मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया।



