धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

आज दोपहर 3:00 बजे मठ मंदिर सिवनी में गौ माता पूजन, पुष्पांजलि,धर्म-सभा आयोजित है

परमपूज्य धर्म सम्राट ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के कृपा- पात्र शिष्य पूज्य गीता मनीषी निर्विकल्प स्वरूप जी के सानिध्य में

सिवनी यशो:- जिले के समस्त सनातन धर्मी जनमानस, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की भावना के अनुरूप, आगामी 30 जून रविवार को प्राचीन सिद्ध देव स्थल मठ मंदिर में, राष्ट्रमाता गौ माता का पूजन तथा भावपूर्ण पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित है।

आज दोपहर 3:00 बजे मठ मंदिर सिवनी में गौ माता पूजन, पुष्पांजलि,धर्म-सभा आयोजित है - Seoni News

परमपूज्य धर्म सम्राट ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज (Jagatguru Shankaracharya Swami Shri Swaroopanand Saraswati Ji Maharaj) के कृपा- पात्र शिष्य गीता मनीषी पूज्य ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी (Geeta Manishi Respected Brahmachari Nirvikalp Swaroop Ji) के पावन सानिध्य में 30 जून को अप. 3:00 बजे से सामूहिक गीता पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम, रुद्राभिषेक, गौ माता पूजन किया जावेगा ।

पूजन अर्चन वंदन के पश्चात मठ मंदिर प्रांगण में पूज्य ब्रह्मचारी निर्विकल स्वरूप जी की वरद उपस्थिति में सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों की ओर से गौ माता को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की जावेगी ।
ज्ञातव्य है कि विगत 19,20 एवं 21 जून 2024 को सिवनी के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 70 गोवंश की विधर्मियों द्वारा गला रेतकर निर्मम हत्या की हृदय विधायक घटना हुई थी । भारत वर्ष में एक ही दिन में एक साथ गोवंश की सामूहिक हत्या से दुखी और आक्रोशित जनमानस में, प्रतिकार स्वरूप व्यापक क्षोभ व्याप्त है।
इस मर्मांतक घटना को लेकर सिवनी जिला सहित देश प्रदेश के अन्य जिलों में जन आंदोलन जारी है। गोवंश की निर्मम हत्याकांड से व्यथित देश के साधु, संत, धर्माचार्यों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, घोर भर्त्सना किया है । तथा गोवंश हत्यारों को कठोरतम सजा देने की मांग किया है।
वेद शास्त्रों में वर्णित पुण्य सलिला बेनगंगा की उद्गम स्थली तथा सनातन धर्म के उन्नायक स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी साधु, सेनानी ,ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य की पवित्र जन्म- भूमि ,शिव की नगरी जिला सिवनी, गौमाता के रक्त से रंजीत होकर मलीन और अभिशप्त हुई है ।

अत: इस पुण्य भूमि को पवित्र करने तथा सामूहिक कालकवलित गौ माता के कल्याण की प्रार्थना, के पवित्र उद्देश्य से आयोजित सामूहिक गीता पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम, रुद्राभिषेक, गौ पूजन ,के इस धार्मिक अनुष्ठान में समस्त सनातन धर्मी नर-नारी, धार्मिक और सामाजिक संगठन, सभी मंदिर समितियां ,सादर आमंत्रित हैं।

गोवंश की निर्मम हत्या पर गीता पराभक्ति मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम 30 जून को मठ मंदिर में

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button