Chhindwara 09 March 2025छिंदवाड़ा यशो:- सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया में बीती रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।अमरवाड़ा एसडीओपी रविंद्र मिश्रा के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम जमुनिया में बड़े देव की स्थापना कार्यक्रम के दौरान मोहित पिता बबलू उइके (निवासी सुकलूढाना) वहां पहुंचा था। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके गले पर हाथ रख दिया, जिससे विवाद शुरू हो गया। विवाद बढऩे पर आदर्श उइके और उसका भाई गुलशन उइके भी वहां पहुंचे। गुस्से में आदर्श ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए नरेंद्र उइके पर भी आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित और नरेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलशन उइके को हिरासत में ले लिया, जबकि मुख्य आरोपी आदर्श उइके की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।हत्या कर फरार हुये दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार