अमरवाड़ा चोरी मामला - बैंक के सामने बाइक की डिक्की से 80 हजार चोरी, अमरवाड़ा में सनसनी
Chhindwara 30 April 2026छिंदवाड़ा) यशो :- अमरवाड़ा नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिला सहकारी बैंक अमरवाड़ा के ठीक सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से अज्ञात चोर ने 80 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक और थाना क्षेत्र के बेहद नजदीक हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बैंक से पैसे निकालकर जैसे ही बाहर आया, डिक्की में रखे 80 हजार गायब
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बमोरी निवासी गल्ला व्यापारी/किसान निलेश साहू सोमवार लगभग 4:30 बजे जिला सहकारी बैंक अमरवाड़ा पहुंचे थे।यह भी पढ़ें - चोरी का नेटवर्क ध्वस्त, चार जिलों में एक साथ पुलिस का छापा, करोड़ों का माल जब्तउन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 ZP 3575 बैंक के सामने टीन शेड के नीचे खड़ी की और अंदर जाकर अपने KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन खाते से 1,20,000 रुपये निकाले।इसके बाद उन्होंने:20,000 रुपये लखन नामक व्यक्ति को दिएशेष 1,00,000 रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिएइसके बाद वे बैंक के बाहर गेट के पास लाइन में खड़े हो गए।
15 मिनट बाद खुली मिली डिक्की, 80 हजार रुपये गायब
करीब 15 मिनट बाद जब निलेश साहू अपनी बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली हुई मिली।जांच करने पर पाया गया कि डिक्की में केवल 20,000 रुपये बचे थे, जबकि 80,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे।यह भी पढ़ें -1 करोड़ की चोरी: चंद सेकंड में कार से जेवर भरे बैग गायब, पुलिस का एक्शन भी बेअसरघटना के बाद उन्होंने आसपास तलाश की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन पैसे का कोई सुराग नहीं मिला।
बैंक और थाना से सिर्फ 250 मीटर दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल
यह पूरी घटना जिस स्थान पर हुई वह:जिला सहकारी बैंक अमरवाड़ा के ठीक सामनेअमरवाड़ा थाने से मात्र 250 मीटर की दूरी पर स्थित हैइसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
पीड़ित निलेश साहू मंगलवार को अमरवाड़ा थाना पहुंचे और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने अमरवाड़ा चोरी मामला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय व्यापारियों में दहशत, बैंक परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल