डूण्डासिवनी पुलिस ने 4 क्विंटल महुआ लहान किया नष्ट, अवैध शराब पर कार्रवाई
Seoni, 28 September 2026 सिवनी यशो:- अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सिवनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डूण्डासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। कार्रवाई के बाद अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) ने जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। [caption id="attachment_52556" align="alignleft" width="150"]
: डूण्डासिवनी पुलिस ने 4 क्विंटल महुआ लहान किया नष्ट, अवैध शराब पर कार्रवाई[/caption]