सिवनीमध्यप्रदेश

राहीवाड़ा में तेज हवा-तूफान से मक्का की फसल धराशायी

किसान रितेश पांडेय सहित कई किसानों की फसल प्रभावित, सर्वे कर राहत-मुआवजा दिलाने की मांग

राहीवाड़ा में तेज हवा-तूफान से मक्का की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

सिवनी यशो :- क्षेत्र में बीते दिनों आए तेज हवा-तूफान ने खेतों में खड़ी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के चलते कई खेतों में मक्का के पौधे जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।

राहीवाड़ा में तेज हवा से खेत में गिरी मक्का की फसल
राहीवाड़ा में तेज हवा-तूफान से मक्का की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

राहीवाड़ा निवासी किसान रितेश पांडेय के खेत में भी तेज हवा-तूफान का व्यापक असर देखने को मिला। खेत में खड़ी मक्का की फसल का बड़ा हिस्सा तेज हवाओं के कारण गिर गया। किसान के अनुसार फसल अच्छी स्थिति में थी और बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए तूफान ने फसल को नुकसान पहुंचा दिया।

बताया गया है कि राहीवाड़ा क्षेत्र में केवल रितेश पांडेय ही नहीं, बल्कि अन्य किसानों के खेतों में खड़ी मक्का की फसल भी तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। फसल गिरने से उसकी गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

किसानों ने की शीघ्र सर्वे की मांग

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर किसानों ने प्रशासन एवं संबंधित कृषि विभाग से प्रभावित खेतों का शीघ्र सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सर्वे के बाद शासन के नियमानुसार पात्र किसानों को राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई में उन्हें सहायता मिल सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!