Wed, 21 Oct 2026 | 07:26:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जिला अस्पताल से लैपटॉप चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 04, 2026 07:33 pm / Post views : 65

जिला अस्पताल से लैपटॉप चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
शेयर करें:

जिला अस्पताल से लैपटॉप चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Seoni, 04 October 2026 सिवनी यशो:- जिला अस्पताल सिवनी स्थित 108 एम्बुलेंस कार्यालय से लैपटॉप चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया HP कंपनी का लैपटॉप, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है, बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल सिवनी जिले की प्रमुख शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में शामिल है।

कमरे का दरवाजा खोलकर ले गए थे लैपटॉप

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को 108 एम्बुलेंस जिला प्रबंधक दयाराम ब्रम्हने ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल स्थित 108 एम्बुलेंस कार्यालय के कमरे में अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर बैग में रखा HP कंपनी का लैपटॉप चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सिवनी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। संभावित ठिकानों पर तलाश और पतासाजी के बाद 2 अक्टूबर को दोनों संदेहियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निखिल यादव (19) और नवील खान (18), दोनों निवासी सूफीनगर, गांधी वार्ड, सिवनी बताया। पुलिस के अनुसार दोनों ने 108 एम्बुलेंस कार्यालय से लैपटॉप चोरी करना स्वीकार किया।

दीवान महल के पास झाड़ियों से बरामद हुआ लैपटॉप

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया HP लैपटॉप दीवान महल की बाउंड्री के किनारे घास एवं पौधों में छिपाकर रखा हुआ बरामद किया। बरामद लैपटॉप की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. निखिल यादव पिता जयकिशन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी सूफीनगर, गांधी वार्ड, सिवनी।
  2. नवील खान पिता शाहिल खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी सूफीनगर, गांधी वार्ड, सिवनी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि शत्रुघन चौरिया, प्रआर प्रदीप चौधरी, प्रआर सुधीर डहेरिया, प्रआर संतोष साहू एवं आरक्षक लोकेश सरयान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला सिवनी पुलिस द्वारा चोरी एवं नकबजनी के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ और चोरी की संपत्ति बरामद करने की कार्रवाई लगातार जारी है।

यह भी पढ़े :- 
अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा: मां और मामा पर युवती की हत्या का आरोप, शव मक्के के खेत में फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश कलकुही घाट राख के गुबार में तब्दील, फ्लाई ऐश से भरा हाइवा पलटने के बाद मचा हड़कंप महात्मा गांधी नाम नहीं, विचार हैं—बापू व शास्त्री के चरणों में नतमस्तक हुए कांग्रेसजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गौंधुली वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/budaun/computer-stolen-from-district-hospital-opd-room-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173430-2026-09-18

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष