Sun, 22 Nov 2026 | 09:05:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गौंधुली वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 01, 2026 10:22 pm / Post views : 65

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गौंधुली वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान
शेयर करें:

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गौंधुली वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह

Chhindwara, 01 October 2026 छिंदवाड़ा यशो:- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को गौंधुली वृद्धाश्रम, छिंदवाड़ा में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, शेषराव यादव, संजय पटेल, माइकल पहाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक एवं डिप्टी कलेक्टर पुष्पेन्द्र निगम, नगर निगम कमिश्नर सी.पी. राय, जिले एवं अन्य जिलों से आए कवि तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_52833" align="aligncenter" width="300"]छिंदवाड़ा के गौंधुली वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान करते अतिथि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गौंधुली वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया।[/caption]

वृद्धजनों से मिले अतिथि, जाना हालचाल

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अतिथियों ने उनके साथ समय बिताते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कवियों ने भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को संवेदनशील एवं आत्मीय बनाया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने वृद्धाश्रम, सांसद कार्यालय एवं श्री झूलेलाल मंदिर मोहननगर पहुंचकर वृद्धजनों का शॉल पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

सांसद ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम में संवाद के दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।

वृद्धाश्रम में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने वृद्धाश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के साथ परिसर में साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया। सांसद ने वृद्धजनों को अपने हाथों से स्वल्पाहार वितरित किया।

“हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर”

कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि “हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा हमारा सामाजिक दायित्व है।” उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और जीवन मूल्यों से समाज को मार्गदर्शन मिलता है तथा उनके प्रति सम्मान की भावना बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े :-

प्लास्टिक मुक्त शहर का संकल्प, विद्यार्थियों ने बांटे पेपर बैग

खेत से बड़े बाजार तक पहुंचेगा सिवनी का जम्बो सीताफल, महाराष्ट्र पहुंचा किसान दल

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 11 मरीजों को मिली 4.80 लाख की आर्थिक सहायता

स्वयं सहायता समूह से बदली कृष्णा पटले की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर

https://www.un.org/en/observances/older-persons-day

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष