Tue, 20 Oct 2026 | 08:46:44 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

10 लाख की कार में तस्करी कर ले जाई जा रही थी शराब, आबकारी विभाग ने पकड़ी 1 लाख की खेप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 28, 2026 10:09 pm / Post views : 78

10 लाख की कार में तस्करी कर ले जाई जा रही थी शराब, आबकारी विभाग ने पकड़ी 1 लाख की खेप
शेयर करें:
छिंदवाड़ा शराब तस्करी - 10 लाख की कार से 1 लाख की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Chhinwara 28 May 2026 छिंदवाड़ा यशो:- आबकारी विभाग की चौरई टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब और करीब 10 लाख रुपये कीमत का चार पहिया वाहन जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के निर्देश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27-28 मई की दरम्यानी रात चौरई क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई।

### संदिग्ध वाहन की तलाशी में मिली शराब

जानकारी के अनुसार चौरई वृत्त प्रभारी श्री राजेश सिंघल को कपुर्धा रोड पर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन दिखाई दिया। आबकारी टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी मदिरा बरामद हुई। तलाशी के दौरान वाहन से चार पेटी रॉयल स्टैग, दो पेटी ऑफिसर्स चॉइस तथा दो पेटी मैजिक मोमेंट्स वोडका बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है।

### दो आरोपी गिरफ्तार

वाहन में सवार चौरई निवासी प्रिंस जैन और कामती निवासी अंकित बेलवंशी को मौके से हिरासत में लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

### टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल के नेतृत्व में आरक्षक सचिन श्रीवास्तव एवं भारती मरकाम सहित विभागीय अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें