क्राइमसिवनी

सिवनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5.94 लाख की अवैध शराब और 5,760 किलो महुआ लाहन जब्त

3 आपराधिक प्रकरण दर्ज, जावना और बामनदेही के जंगलों में अवैध शराब अड्डे नष्ट

Seoni 01 August 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग सिवनी ने शुक्रवार को अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब बनाने के अड्डों को नष्ट किया और भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया।

सूचना मिली थी कि ग्राम जावना और बामनदेही के जंगलों में आगामी त्यौहारों के लिए कच्ची शराब बनाने के अड्डे तैयार किए जा रहे हैं और बड़ी मात्रा में महुआ सड़ाया जा रहा है।

कार्यवाही का विवरण

  • ग्राम जावना: थाना कान्हीवाड़ा के साथ संयुक्त कार्यवाही में 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब और 2,950 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद।

  • ग्राम बामनदेही: छापेमारी में 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब और 2,810 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद।

इन कार्रवाइयों के तहत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कुल जब्ती

  • 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब

  • 5,760 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन

  • अनुमानित कीमत: 5,94,000

छापामार टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक राजेश सिंघल और सुश्री खुशबू प्रिया मरावी सहित पूरा स्टाफ शामिल रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!