Tue, 20 Oct 2026 | 04:15:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश

एडीएम कोर्ट के रीडर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 16, 2026 06:46 pm / Post views : 335

एडीएम कोर्ट के रीडर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा
शेयर करें:

लखनादौन/सिवनी यशो :- जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले के लखनादौन में पदस्थ अपर कलेक्टर (एडीएम) न्यायालय के रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[caption id="attachment_47092" align="alignnone" width="300"]20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार रीडर माधव प्रसाद तिवारी लोकायुक्त कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार एडीएम न्यायालय का रीडर माधव प्रसाद तिवारी।[/caption] प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा तहसील के ग्राम गंगाढाना निवासी संतोष सिसोदिया की पैतृक भूमि पर लगे पेड़ों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में विरोधी पक्ष द्वारा एसडीएम छपारा के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसके बाद एसडीएम द्वारा अर्थदंड लगाया गया था। एसडीएम के आदेश से असंतुष्ट संतोष सिसोदिया ने अपर कलेक्टर न्यायालय लखनादौन में अपील दायर की थी। आरोप है कि एडीएम न्यायालय में पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी ने अपीलकर्ता के पक्ष में आदेश करवाने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच 20 हजार रुपये में सहमति बनी। इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की गई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष