WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 14 हजार लेते PHE बाबू पकड़ा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

छिंदवाड़ा रिश्वत कांड PHE बाबू गिरफ्तार – 14 हजार लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Chhindwara 21 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने PHE विभाग के एक बाबू को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 ठेकेदार के बिल के एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार सौरभ मिश्रा से विभागीय बिल बनाने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।

यह भी पढ़े :- CMHO के नाम पर 50 हजार की रिश्वत! छिंदवाड़ा में कंप्यूटर ऑपरेटर लोकायुक्त के जाल में फंसा

 ट्रैप में रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

जांच के दौरान सामने आया कि इस मामले में कर्मचारी संदेश गजभिए द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी, जबकि दर्पण मिश्रा की भूमिका भी सामने आई।
कार्रवाई के तहत खजरी रोड स्थित एक चाय दुकान के पास दबिश देकर दर्पण मिश्रा को 14 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े :- बच्चों के लिए जहर साबित हो रही दवाएं! Coldrif और Nestro-DS का विक्रय जिले में प्रतिबंधित

दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इस कार्रवाई की पुष्टि शिशिर पांडे (इंस्पेक्टर, लोकायुक्त जबलपुर) ने की। उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों को नामजद किया जा रहा है—एक जिसने रिश्वत ली और दूसरा जिसने रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़े :- धान भुगतान के बदले रिश्वत: लोकायुक्त ने उड़ेपानी समिति प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा

विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद PHE विभाग में हड़कंप की स्थिति है। लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

नोट: मामला जांचाधीन है, अंतिम दोष सिद्धि न्यायालय के निर्णय के अधीन होगी।

https://mplokayukt.nic.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!