Wed, 21 Oct 2026 | 05:39:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छिंदवाड़ा: जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी पर 3 लाख के लोन घोटाले का आरोप, पुलिस जांच जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 25, 2025 11:19 pm / Post views : 330

छिंदवाड़ा: जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी पर 3 लाख के लोन घोटाले का आरोप, पुलिस जांच जारी
शेयर करें:
Chhindwara 25 July 25 छिंदवाड़ा यशो:-  जनपद पंचायत परासिया की अध्यक्ष और आदर्श स्व-सहायता समूह (self help group) की सचिव आशा आम्रवंशी पर तीन लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। समूह की महिलाओं ने शिवपुरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी इस मामले में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं का आरोप:तुमड़ी गांव की आदर्श स्वसहायता समूह की सदस्य रंजीता नागवंशी और अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी, जो समूह की सचिव भी हैं, ने बिना समूह की सदस्यों को जानकारी दिए झुर्रेमाल स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये का लोन अपने चेक द्वारा निकाल लिया। यह भी पढ़े :- सिवनी जनपद : दो करोड़ की लूट का मामला दबाया गया, जाँच प्रतिवेदन पर भी नहीं हुई कार्यवाही इस लोन के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया और सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए गए। महिलाओं को इस गबन की जानकारी तब हुई जब वे बैंक पहुंचीं, जहां उनके खातों को होल्ड कर दिया गया। समूह अध्यक्ष का बयान:समूह की अध्यक्ष कीर्ति बालवंशी ने बताया कि सचिव ने उनसे कहा था कि लोन रिन्यूअल के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे जिनकी किश्तें जमा हैं उन्हें राशि मिल सके और बाकी को किश्त जमा करने का समय मिल जाए। इसी विश्वास में रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन सचिव ने बैंक से तीन लाख की राशि निकाल ली।आशा आम्रवंशी का पक्ष:जनपद अध्यक्ष एवं समूह सचिव आशा आम्रवंशी ने आरोपों को निराधार बताया। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा 1.50 लाख रुपये निकाले गए थे, जिसकी जानकारी समूह अध्यक्ष को नहीं दी गई थी। पुलिस जांच जारी:शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष