Fri, 23 Oct 2026 | 03:32:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

मक्का लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, 5.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में बंडोल पुलिस ने भेजा जेल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 01, 2026 08:07 pm / Post views : 132

मक्का लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, 5.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में बंडोल पुलिस ने भेजा जेल
शेयर करें:
बंडोल पुलिस की कार्रवाई: 5.30 लाख का मक्का हड़पने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Seoni 01 August 2026       सिवनी यशो:- बंडोल पुलिस ने मक्का लेकर फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर करीब ₹5.30 लाख कीमत के 252.05 क्विंटल मक्का को गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचाकर हड़पने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना बंडोल पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

252 क्विंटल मक्का लेकर हो गया था फरार

पुलिस के अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 को बंडोल निवासी लकी पिता पूनाराम सूर्यवंशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ट्रक क्रमांक MP 53 HA 1980 के चालक राजकुमार पिता छोटेलाल साकेत, निवासी ग्राम देवतालाब, थाना लौर, जिला मऊगंज को उनका 252.05 क्विंटल मक्का, जिसकी कीमत 5,30,460 रुपये थी, निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए दिया गया था।

आरोप है कि चालक ने मक्का को बताए गए स्थान पर नहीं पहुंचाया और बेईमानीपूर्वक उसका उपयोग कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 142/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 316(3) के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

मऊगंज से पुलिस ने दबोचा आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी राजकुमार साकेत की लोकेशन ग्राम देवतालाब, थाना लौर, जिला मऊगंज में मिली। थाना प्रभारी बंडोल उप निरीक्षक मनोज जंघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सर्किल जेल सिवनी भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उनि. मनोज जंघेला, सहायक उप निरीक्षक शिवेन्द्र वसूले एवं प्रधान आरक्षक 53 जयेन्द्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े :-

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश की टॉपर छात्रा प्रीत पटले का भव्य सम्मान, 5100 की प्रोत्साहन राशि से बढ़ाया हौसला पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन… मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल 9 अगस्त को मनाया जाएगा आला हज़रत का उर्स मुबारक https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/gaya/three-criminals-arrested-for-robbing-a-truck-driver

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष