क्राइमसिवनी
Trending

"पत्थर से सिर कुचला, फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर मौत की क्रूर कहानी लिखी"

दो आरोपी गिरफ्तार, कर्ज विवाद में की थी हत्या, हादसे का रूप देने की थी कोशिश

Seoni 13 August 2025

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन में बंडोल पुलिस ने दो माह पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

5 जून 2025 को ग्राम कलारबांकी के पास कान्हीवाड़ा रोड पुलिया के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।

मृतक के सिर पर पत्थर से चोट पहुंचाई गई थी और शव पर वाहन चढ़ाकर दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी।

मामला थाना बंडोल में अप.क्र. 285/25 धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज हुआ।

शिनाख्त और जांच

सोशल मीडिया व आसपास के जिलों में लगातार खोजबीन के बाद मृतक की पहचान विनील चंद्रवंशी निवासी ग्राम सुंआडोंगरी (थाना धनौरा) के रूप में हुई।

तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुनील नागेश और उसके साले पंकज बेलवंशी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े :-अंधे कत्ल का पर्दाफाश आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

हत्या का कारण

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मृतक से उधार लिए पैसे और ब्याज समय पर न चुकाने के कारण योजनाबद्ध तरीके से हत्या की।

4 जून की रात 11 बजे आरोपियों ने विनील के सिर पर पत्थर से वार किया, फिर आयशर ट्रक चढ़ाकर उसकी हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुनील पिता पूरनलाल नागेश (42), निवासी सुंआडोंगरी, थाना धनौरा

  2. पंकज उर्फ गोलू चन्द्रवंशी (32), निवासी ग्राम परासिया, थाना बंडोल

जप्त सामान

  • प्लेटिना मोटरसाइकिल (MP20MG-7805)

  • आयशर ट्रक (MH373-6111)

यह भी पढ़े :- बेबाक होकर अपनी समस्या पुलिस के समक्ष रखे पुलिस आपके सहयोग के लिये है 

पुलिस टीम

थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, सउनि. देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), प्र.आर. बालमुकुंद बघेल, प्र.आर. जयेन्द्र बघेल, आर. सतेन्द्र चंद्रवंशी, आर. नितेश धुर्वे, चालक राजेश बघेल।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!