मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर एसटी-एससी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जातिगत भेदभाव खत्म करने और बहुजन समाज के छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की उठी मांग

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन

Chhindwara 10 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- एसटी, एससी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में यूजीसी बिल लागू करने की मांग के समर्थन में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जातिगत भेदभाव का मुद्दा उठाया

ज्ञापन में बताया गया कि देश के बड़े महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव किया जाता है। इसी कारण रोहित वेमुला और पायल कल्की जैसे छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

यूजीसी बिल से मिलेगा न्याय

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी बिल लागू होने से उच्च शिक्षा संस्थानों में हो रहे भेदभाव पर रोक लगेगी और बहुजन समाज के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी बिल को शीघ्र लागू नहीं किया गया, तो जय भीम सेवा सामाजिक संगठन एवं उनकी टीम उग्र आंदोलन करेगी।

https://www.bbc.com/hindi/articles/cd6wp00nze4o

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!