छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

21 घरों में पाए गए डेंगू लार्वा, किया विनष्टिकरण

   छिंदवाड़ा यशो:- डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहरी छिंदवाड़ा में वार्ड नं 18, वार्ड नं 46, वार्ड नं 39 एवं ग्राम धमनिया में ्रहृरू, आशा, मलेरिया कर्मचारियों के 6 दल द्वारा 202 घरों में लार्वा सर्वे किया गया व 21 घरों में पाए गए लार्वा का विनष्टिकरण किया गया। बस स्टैंड के आदिवासी बालक आश्रम, जूनियर व सीनियर बालक छात्रावास में लार्वा नष्टीकरण किया गया। समस्त कमरों एवं परिसर में इंडोर फॉगिंग की गई। जनसमुदाय से अपील है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नही पनप रहे, व खाली कर सफाई कर दे। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण को समाप्त/कम करने में सहयोग प्रदान करे। ये एडीज मच्छर नालियों के रुके गंदे पानी , गड्ढे, तालाब, नालों के रुके पानी में नही पनपता। मच्छर के काटने से बचाव के लिए पूरे बाह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!