मध्यप्रदेशछिंदवाड़ामनोरंजनलाइफस्टाइल

देवगढ़ महोत्सव 31 दिसंबर से: ऐतिहासिक किले में पर्यटन का जश्न, ग्रामीण खेल और बैलगाड़ी का मज़ा

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से तीन दिवसीय महोत्सव, पर्यटक होंगे संतरे के बागान, होम स्टे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें

Chhindwara 25 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 31 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक चलेगा।

इस महोत्सव में पर्यटकों के लिए ग्रामीण खेल, बैलगाड़ी सफर, होम स्टे विजिट, संतरे के बागानों में चाय जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। महोत्सव नए साल के आगमन को यादगार बनाने के साथ देवगढ़ के ऐतिहासिक किले और बावड़ियों की सैर का भी मौका देगा।

देवगढ़ महोत्सव 2025: ग्रामीण खेल,
देवगढ़  ग्रामीण पर्यटन

कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड,

जय भवानी ग्राम विकास समिति देवगढ़ और

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासों से यह महोत्सव सफल होगा।

ग्रामीण खेल और मनोरंजन

पर्यटक महोत्सव में पतंग उड़ाने,

रस्सीकूद,

कंचे,

पिट्टू,

गिल्ली-डंडा और

बैलगाड़ी का सफर का आनंद ले सकते हैं।

 होम स्टे और संतरे के बाग

देवगढ़ के ग्रामीण परिवेश का अनुभव लेने के लिए पर्यटक होम स्टे में रह सकते हैं और

संतरे के बागानों में चाय का आनंद ले सकते हैं।

ऐतिहासिक किला और लिलाही जलप्रपात

पर्यटक देवगढ़ के ऐतिहासिक किले और सालों पुरानी बावड़ियों की सैर कर सकते हैं।

लिलाही जलप्रपात भी इस क्षेत्र में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!