नगर निगम का अतिक्रमण पर डंडा: पोस्ट ऑफिस गली से ईएलसी चौक तक हटाईं टपरियां
आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते की बड़ी कार्रवाई, बांस–बल्ली जब्त
Chhindwara 25 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार सोमवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान बाजारों और सड़कों पर अस्थायी रूप से बांस–बल्ली लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान पोस्ट ऑफिस वाली गली से फव्वारा चौक होते हुए ईएलसी चौक तक फुटपाथ पर लगी टपरियों को हटाया गया।
दस्ते द्वारा अतिक्रमण में प्रयुक्त बांस–बल्ली को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी रहा।
फुटपाथ खाली, यातायात को मिली राहत
नगर निगम छिंदवाड़ा की अतिक्रमण कार्रवाई के बाद फुटपाथों पर आम नागरिकों की आवाजाही सुगम हुई।
लंबे समय से अतिक्रमण के कारण राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा था।
फेरीवालों को सख्त चेतावनी
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि-
फेरीवाले एवं सड़क किनारे रोजमर्रा का सामान बेचने वाले दुकानदार नियमों का पालन करें और
किसी भी प्रकार का स्थायी या अर्ध-स्थायी ढांचा न बनाएं।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
नगर निगम ने साफ शब्दों में कहा है कि-
भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी,
और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।



