छिंदवाड़ाधर्म

लालबाग के बादशाह झांकी खुली, महाकाल लोक की झलक देखने उमड़े श्रद्धालु

महाकाल की भस्म आरती और भगवान गणेश के चरण स्पर्श का मिलेगा अवसर

Chhindwara 30 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- गणेश उत्सव की धूम के बीच छिंदवाड़ा शहर में लालबाग का बादशाह की झांकी श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्टार नवयुवक मंडल ने विशेष झांकी तैयार की है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस वर्ष मंडल द्वारा महाकाल लोक की आकर्षक झांकी तैयार की गई है। श्रद्धालुओं को न सिर्फ भगवान गणेश के दर्शन करने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे उनके चरण स्पर्श भी कर सकेंगे।

छिंदवाड़ा में लालबाग के बादशाह की महाकाल लोक झांकी का दृश्य
लालबाग के बादशाह झांकी श्रद्वालुओं के लिए खुली

मंडल के पदाधिकारियों महेश पटेल, जसपाल सिंह बामरा, कांती भाई पटेल, मनोहर मथुरे और अजय सिंह राजपूत ने बताया कि इस बार की झांकी में चलित दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें भगवान महाकाल को भस्म आरती करते हुए दर्शाया गया है।

अजय सिंह राजपूत ने बताया कि मंडल ने विशेष रूप से उज्जैन महाकाल लोक से भस्म मंगवाई है और उसी से यहां भी आरती की झलक श्रद्धालुओं को दिखाई जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!