छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

घर-घर विराजे गणपति बप्पा, दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम

सार्वजनिक स्थानों पर भी सजे पंडाल, आकर्षक झाँकियों की तैयारियों में जुटीं समितियाँ

Chhindwara 28 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:-  दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम बुधवार से शुरू हो गई। सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला चलता रहा और भक्तों ने विधिवत पूजन कर गणपति बप्पा को घर-घर विराजमान किया।

यह भी पढ़ें :-11 दिवसीय भव्य आयोजन श्री गणेश मंदिर, शंकराचार्य चौक पर

सार्वजनिक पंडालों में तैयारियाँ

शहर की सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों ने भी धूमधाम से गणेश स्थापना की।

  • लालबाग के बादशाह और छिंदवाड़ा के महाराजा आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

  • लालबाग के बादशाह के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

  • छिंदवाड़ा के महाराजा की झांकियों में इस बार काशी विश्वनाथ का अद्भुत दृश्य सजाया गया है।

यह भी पढ़ें :- गणेश उत्सव पर बाजारों में बढ़ी रौनक

परंपरा का पालन

श्री बालाजी सेवा समिति, छोटी बाज़ार लगातार 42 वर्षों से गणेश प्रतिमा की स्थापना कर रही है।

  • इस बार समिति ने 21 फीट ऊँची भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की है।

  • यह प्रतिमा विशेष रूप से महाराष्ट्र के अमरावती से लाई गई है।

  • भक्तजन इसे देखकर भावविभोर हो रहे हैं।

जिलेभर की महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर तीजा पूजा की
जिलेभर की महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर तीजा पूजा की

महिलाएँ और तीजा व्रत

गणेश उत्सव के साथ ही जिलेभर की महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर तीजा पूजा की।

  • रातभर भजन-कीर्तन और जागरण हुआ।

  • सुबह महिलाओं ने तीजा का विधिवत विसर्जन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!