सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा चाल चरित्र और चेहरे की दुहाई देते नही थकते, जबकि स्थिति ठीक इसके उलट है भाजपा के नेताओं में कुटीलता और चालबाजी हमेशा भरी रहती है झूठ बोलने इनका कोई भी सानी नही है। छोटे से लेकर बड़े नेता तक इस कला में माहिर है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व में मुनमुन राय ने कांग्रेस पार्टी से सिवनी विधानसभा की टिकट की मांग की कांग्रेस पार्टी के इंकार करने के बाद झूठ और फरेब का सहारा लेकर सिवनी विधानसभा से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा, जनता इनके झूठे वादो में फसकर सिवनी विधानसभा की जनता ने इन पर विश्वास करके इन्हें सिवनी विधानसभा का विधायक बनाया। अपने आपको भाजपा में गिरवी रख कर आया हॅू भाजपा ने 2018 में मूल भाजपाईयो दरकिनार करके मुनमुन राय का भाजपा ने अपना विधानसभा का प्रत्याशी बनाया, शराब और धनबल से मुनमुन राय ने जीत हासिल की। सिवनी की जनता को लगातार झूठ बोलकर ठगते रहे झूठे वादे करते रहे, वर्तमान में हालात यह है कि सिवनी विधानसभा के जिस बूथ में चले जाओं वहॉ के मतदाताओं से मुनमुन राय की वादा खिलाफी की बाते सुनने को मिलती है, लोगो के साथ साथ पूरे भाजपा संगठन में मुनमुन राय के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है हालत यह है कि सिवनी विधानसभा में मुनमुन राय को कार्यकर्ता नहीं मिल पा रहें है, मूल भाजपाईयों ने मुनमुन राय से दूरी बना ली है, लखनादौन, धूमा एवं घंसौर के लोगो केा बुलाकर चुनाव जीतने की मंशा पाले मुनमुन राय के सपने पूरे नही होते नही दिखते।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए आनंद पंजवानी ने शिक्षित और समझदार युवाओं की समस्त बूथो में कांग्रेस पार्टी के लिए फौज खड़ी कर दी है, आनंद पंजवानी ने लगातार जनहित के कार्य किए है चाहें वह कोरोना काल में मरीजों को बाहर ले जाकर ईलाज कराना, उन्हें आक्सीजन उपलब्ध कराना, भाजपा की गलत नीतियों के कारण पलायन कर रहें मजदूरो को भोजन कराना तथा दवॉईया उपलब्ध कराने का कार्य किया।
भाजपा द्वारा किये जा रहें भ्रष्टाचार को उजागर करने, युवाओं के अधिकारों की लड़ाई करना, लगातार संघर्ष के कारण आनंद पंजवानी का कांग्रेस पार्टी एवं आम जनता के बीच अपनी साफसुथरी छबि बनाई है इस कारण से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा 2023 की विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में एक जुझारू लगनशील युवाओं का नेतृत्व की क्षमता रखने वाले आनंद पंजवानी को सिवनी विधानसभा का प्रत्याशी इस कारण बनाया है। आनंद पंजवानी को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी एक जुट है जिसकी एक छोटी सी झलक आनंद पंजवानी के नामांकन रैली में सिवनी विधानसभा के कांग्रेस जन और आम जनता का अपार जनसैलाब सिवनी की सड़को पर देखने को मिला। इस कारण से मुनमुन राय लगातार हैरान और परेशान है। इस कारण आवेश में आकर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी खिलाप अर्नगल प्रलाप कर रहें है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मुनमुन राय कीे विकास कार्यो की पोल जनता के सामने खुल चुकी है इस लिए श्री राय कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी के खिलाफ प्रलाप कर रहे है यही नहीं उनको एवं उनकी जाति को पाकिस्तान से भागकर भारत आने पर उन्हें भगोड़ा जैसे अप-शब्दो से सम्बोधित कर रहें है। अपनी पराजय को देखते हुए श्री मुनमुन राय उनको सटोरिया बोलते है कभी ब्याज खोर बोलते है मुनमुन राय को कांग्रेस पार्टी की खुली चुनौती है कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी के खिलाफ इस तरह का कोई भी एक आरोप सिद्ध करके बताएॅ। आनंद पंजवानी पर अगर कोई पुलिस प्रकरण दर्ज है तो वह जनहित के मुद्दे को लेकर लड़ाई लडऩे पर ही दर्ज हुआ होगा। मुनमुन राय का अतीत पूरा शहर जानता है सिंधी समाज को झोपड़े में रहने वाला बोलकर अपमानित करने वाले मुनमुन राय ने सिंधी समाज ही नही वरन पूरे हिन्दू समाज का भी घोर अपमान किया है। क्योंकि ये लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले मूल हिन्दू थे बटवारे की विभीषिका के कारण इन्हें अपनी घर सम्पत्ति सिंध प्रांत से छोड़कर आना पड़ा, इस पीड़ा को मुनमुन राय नहीं समझ पायेंगे क्योंकि आजादी के समय भाजपा के मूल विचारधारा के लोग अंग्रेजो का साथ दे रहें थे। लखनादौन नगरपालिका अध्यक्ष बनने के पहले लखनादौन में क्या कार्य करते थे उसे सभी जानते है। आनंद पंजवानी के विरूद्ध मुनमुन राय द्वारा बोले गये शब्द स्वयं उनके उपर अक्षरश: लाूगू होते है।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.