ढोल-मांदल की थाप पर थिरका सरगापुर, शैला नृत्य में झलकी आदिवासी संस्कृति; विधायक मुनमुन ने बांधा उत्साह का रंग
कजलिया महापर्व पर सजा लोक संस्कृति का रंग, विजेता मंडल को पुरस्कार और सहभागी मंडलों को 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि की घोषणा
सरगापुर में शैला नृत्य कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन
Seoni 31 August 2026
सिवनी यशो:- कजलिया महापर्व के अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरगापुर में सोमवार को पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी कला का मनमोहक रंग देखने को मिला। ग्राम में आयोजित पुनेम प्रसंग एवं भव्य शैला नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर शैला नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोल-मांदल की थाप और लोकधुनों पर कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मातृशक्ति ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

आदिवासी कला हमारी समृद्ध धरोहर : विधायक
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पारंपरिक आदिवासी कला, लोक संस्कृति और लोक परंपराएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता बताई।
कजलिया महापर्व की दी शुभकामनाएं
विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को कजलिया महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकपर्व और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

विजेता मंडल को पुरस्कार, सभी मंडलों को प्रोत्साहन
शैला नृत्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रथम विजेता मंडल को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वयं की ओर से पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी सहभागी मंडलों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रत्येक मंडल को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विधायक के इस प्रोत्साहन से कलाकारों और आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।

आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए विधायक
कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन का अंगवस्त्र भेंट कर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक ने आयोजन समिति, कलाकारों और उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक शैला नृत्य की प्रस्तुतियों ने ग्रामीण अंचल की जीवंत लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।
यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
काम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, छपारा तहसीलदार और भू-संसाधन प्रबंधन विभाग को नोटिस
कचरे में तलाशा सपनों का आशियाना, मां-बेटी की पहल बनी दुनिया के लिए प्रेरणा
गांव से अनुभाग तक हर मंगलवार जनसुनवाई, अब अफसरों तक पहुंचेगी जनता की आवाज




One Comment