ओम कला केन्द्र में डिप्लोमा वितरण और रक्षाबंधन समारोह, विधायक मुनमुन व जिलाध्यक्ष मीना बिसेन रहे मुख्य अतिथि
महिलाओं व नवयुवतियों के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल - सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन
Seoni 13 August 2025
सिवनी यशो:- ओम कला केन्द्र, सिवनी द्वारा आयोजित डिप्लोमा वितरण एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुनÓ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की।

यह आयोजन राशी लॉन, बारापत्थर सिवनी में हुआ, जिसमें सैकड़ों बहनों ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया ।
आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम
ओम कला केन्द्र द्वारा महिलाओं और नवयुवतियों के लिए नि:शुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का संचालन किया जाता है।
इस अवसर पर त्रैमासिक बैच का समापन हुआ और प्रशिक्षार्थियों को प्रतीकात्मक डिप्लोमा वितरित किए गए।

विधायक दिनेश राय ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ओम कला केन्द्र के कार्यों की सराहना करते हुए बहनों को उपहारस्वरूप सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर किट प्रदान करने की घोषणा की तथा इसके साथ ही उन्होंने कहा –
“सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने में मेरी मदद हमेशा उपलब्ध रहेगी। यह केवल विधायक का नहीं, बल्कि भाई का भी दायित्व है कि बहनें आत्मनिर्भर बनें।”
यह भी पढ़ें:-ओमकला का केन्द्र का डिप्लोमा वितरण कार्यक्रम सांसद श्रीमती पारधी के मुख्य आतिथ्य में आज
दो दशक से अधिक की सेवा यात्रा
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने अपने संबोधन में कहा कि ओम कला केन्द्र बीते 20 वर्षों से अधिक समय से महिलाओं को स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है और यह कार्य न केवल सिवनी बल्कि अन्य जिलों में भी सफलतापूर्वक जारी है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि यह केन्द्र पिछले 23 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के पचास रूपये प्रशिक्षण शुल्क से प्रारंभ हुआ था, जो वर्तमान में मात्र 300 रुपये में तीन माह का प्रशिक्षण देता है ।
जिसमें सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे कौशल शामिल हैं। अब तक लाखों नवयुवतियां इन प्रशिक्षणों से स्वरोजगार स्थापित कर चुकी हैं।
विशिष्ट अतिथि और गणमान्य उपस्थितियां
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, सिवनी दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रूपचंद मोहनानी, पार्षद निधि दुबे, पार्षद राजेश राजू यादव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय बाबा पांडे नरेन्द्र ठाकुर, बादल बेन, गोपाल पवमें, तरूण मुनिया टांक, अखिलेश खेडीकर, मनोज नामदेव, नितेन्द्र बघेल, श्री बघेल, वंदना बैस, श्रीमती रूकमणी सनोडिया, मोंटू दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

सफल आयोजन
कार्यक्रम का संचालन ओम कला केन्द्र के संचालक हरिओम सानी ने किया। व्यवस्थापिका श्रीमती साक्षी सोनी और उनकी टीम सहित सैकड़ों प्रशिक्षार्थी मौजूद रहीं



