ओमकला का केन्द्र का डिप्लोमा वितरण कार्यक्रम सांसद श्रीमती पारधी के मुख्य आतिथ्य में आज
सिवनी यशो:- रोजगारोन्मुखी सिलाई ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ओमकला केन्द्र के तत्वाधान में समारोहपूर्वक डिप्लोमा वितरण का कार्यक्रम बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य , सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोकदुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र टांक, नपा में सांसद प्रतिनिधि कपिल पांडे एवं विनय सराफ के विशिष्ठ आतिथ्य में आज 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे राजश्री पैलेस हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सिवनी में आयोजित किया गया है ।
ओम कला केन्द्र की संचालिका श्रीमती साक्षी सोनी ने बताया कि ओमकला केन्द्र द्वारा सिवनी जिला सहित छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला एवं नरसिंगपुल जिले में रोजगार प्रशिक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है । सिवनी जिले की जिन प्रशिक्षणार्थियों बहिनों का प्रशिक्षण जुलाई माह में पूर्ण हो चुका है उन्हें आज बुधवार को सांसद, विधायक एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों के हस्ते पुरूस्कार वितरण किया जायेगा ।
डिप्लोमा वितारण का यह सत्र ऐतिहासिक रहेगा । डिप्लोमा वितरण के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का भी आयोजन होगा ।




